

TitansTitans
- 2023
- 4 सीज़न
- A
- ऐक्शन
ट्रेलर
एपिसोड
- 51 मिनट
1. टाइटन
डिक ग्रेसन एक पुलिसवाले और जागरूक नागरिक, दोनों रूपों में जुर्म से लड़ता है. इस बीच कई राज़ छिपाए एक रहस्यमयी लड़की डेट्रॉयट पहुंचती है.
- 44 मिनट
2. हॉक ऐंड डव
रेचेल को साथ लेकर डिक दो पुराने परिचितों से मिलने जाता है, जिनमें से एक उसे देखकर ज़रा भी खुश नहीं होता. इस बीच एक छोटा सा परिवार रोड ट्रिप के लिए निकलता है.
- 55 मिनट
3. अतीत
कोरी अपनी आंखों के आगे से रेचेल को पल भर के लिए भी ओझल नहीं होने देती, वैसे उसे खुद इसका कारण नहीं मालूम. इस बीच, डिक अपने बुरे दिन याद करता है.
- 45 मिनट
4. टैलेंट की पार्टी
एक दोस्त की मदद से रेचेल एक ऐसे घर में पहुंचती है जहां सभी के पास अनूठी प्रतिभाएं है. वहीं, डिक और कोरी एक रहस्यमयी सुराग पर काम करते हैं.
- 40 मिनट
5. साथ-साथ
एक मोटल में छिपे डिक और उसके साथी एक-दूसरे की शक्तियों को इत्मिनान से समझते हैं. ये उनका सौभाग्य ही था, क्योंकि अब जल्दी ही वे साथ काम करने वाले हैं.
- 47 मिनट
6. जेसन टॉड
डिक को उसकी जगह लेने वाले का पता चलता है, नाम है: द न्यू रॉबिन. डिक खुश नहीं है. बाद में मिल्वॉकी की एक यात्रा में डिक के अतीत के काले अध्याय से थोड़ा सा पर्दा उठता है.
- 46 मिनट
7. पागलखाना
डिक के मना करने के बावजूद, रैवेन अपने किसी करीबी की तलाश में, एक रहस्यमयी और खतरनाक स्थानीय शख्स से मिलने जाती है.
- 43 मिनट
8. डॉना ट्रॉय
एक पुराना दोस्त, डिक को ज़िंदगी के मज़े लेने के कुछ नुस्खे बताता है. डिक उसे अनसुना कर देता है. इस बीच रेचेल को अपनी मां के अतीत के बारे में पता चलता है.
- 46 मिनट
9. हैंक ऐंड डॉन
अस्पताल में पड़ी डॉन को देख कर रहे हैंक के दिमाग में बचपन की यादें ताज़ा हो जाती हैं. इन यादों में सबसे महत्वपूर्ण है वह दुखद घटना, जो दोनों को साथ लायी थी.
- 41 मिनट
10. कोरी और खतरा
कोरी की पिछली ज़िंदगी के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आती हैं साथ ही पता चलता एक भयानक भविष्य का. वहीं, एक बेहद डरावना सच रेचेल को झकझोर कर रख देता है.










