

Oddballs: जेम्स के अजीबोगरीब कारनामेOddballs: जेम्स के अजीबोगरीब कारनामे
- 2023
- 2 सीज़न
- U/A 7+
- बच्चों के लिए
ट्रेलर
एपिसोड
- 19 मिनट
1. ये है बढ़ता टोस्टी
एक जला हुआ टोस्ट, जेम्स और मैक्स का स्लीपओवर बर्बाद कर देता है. उसके बाद वे एक समझदार टोस्टर, "टोस्टी" बनाते हैं. पर उसे कैसे बड़ा करना है इस बारे में उनके ख्याल बिल्कुल नहीं मिलते.
- 18 मिनट
2. सेंध लगाओ अंदर जाओ
जेम्स फ़ोन संभालने लायक है या नहीं, यह देखने के लिए उसकी मां उसे एक स्मार्टफ़ोन बना देती है. पर बगैर टूट-फूट के रह पाना, उसकी उम्मीद से कहीं ज़्यादा मुश्किल साबित होता है.
- 18 मिनट
3. तलाश: मुर्दा या उड़ता
जेम्स एक मक्खी मार देता है, और अगले दिन उसे पता चलता है कि मिस्टर मैकफ्लाय की दादी लापता हैं. खुद को दादी मैकफ्लाय का कातिल मानकर, जेम्स अपना गुनाह छिपाने की कोशिशें करता है.
- 18 मिनट
4. सारे नियम तोड़ दो
बेहद धीमी आंच पर पकी रिब्स का इंतज़ार करते समय, जेम्स और मैक्स की मुलाकात एको नाम की एक लड़की से होती है. उसका दावा है कि वह एक ऐसे भविष्य से आई है जहां प्रोसेस्ड खाना नहीं मिलता.
- 20 मिनट
5. दो दिमाग वाला लड़का
जेम्स गलती से मिस्टर मैकफ़्लाय को स्कूल के एक गुंडे से बचाता है. वह गुंडा अपना बदला लेने के लिए जेम्स के शरीर में प्रवेश करके उसके अंदर से तबाही मचाना शुरू कर देता है.
- 20 मिनट
6. घड़ियाली आंसू
जेम्स में वो "बात" नहीं है, और वह ये जानता है. परेशान होकर वह स्कूल के कॉम्पिटिटिव फ़ीलिंग्स क्लब में शामिल हो जाता है. बस एक समस्या है, कि उस क्लब में भी मैक्स का दबदबा है.
- 17 मिनट
7. दोस्त-दोस्त ना रही
गंदगी करने पर एको को डांटने के बजाय, जेम्स उसे आरवी से बाहर निकालने के लिए शांतीपूर्ण पर सख्त तरीका आज़माता है... पर उसका दांव उल्टा पड़ जाता है.
- 20 मिनट
8. पिलो फ़ाइट क्लब
डर्ट में पैरेंट्स अपने बच्चों को कोई भी खतरे वाला काम करने से रोक देते हैं. जेम्स अपने दोस्तों की ऊर्जा को सही जगह लगाने के लिए, एक पिलो फ़ाइट क्लब शुरू करता है.
- 17 मिनट
9. दादी का लाडला
जेम्स उस दादी की तलाश में निकल पड़ता है जिनसे वह कभी नहीं मिला. तब उसे पता चलता है कि दरअसल वह गिफ़्ट भेजने वाली एक रोबोट हैं जिसके लिए उसके पैरेंट्स ने उसे साइन अप किया था.
- 19 मिनट
10. खून देना तो बहाना है
जेम्स को पता लगता है कि ब्लड डोनेट करने पर उसे जिम क्लास से छुट्टी मिल सकती है. यह जानकर जेम्स इतना ब्लड डोनेट कर देता है कि वह पूरा सूख जाता है और लोग उसे बूढ़ा समझने लगते हैं.










