

दिल्ली क्राइमदिल्ली क्राइम
- 2025
- 3 सीज़न
- A
- ड्रामा
ट्रेलर
एपिसोड
- 1 घंटा 4 मिनट
1. एपिसोड 1
जब एक भयंकर जुर्म के दो शिकार सड़क किनारे पाए जाते हैं, तो DCP वर्तिका चतुर्वेदी जांच का नेतृत्व करने के लिए केवल अपने सबसे भरोसेमंद अधिकारियों को नियुक्त करती है.
- 48 मिनट
2. एपिसोड 2
कुछ ही सुरागों के साथ छानबीन आगे बढ़ाते हुए, वर्तिका की टीम उस बस की पहचान करने पर ध्यान देती है जिसमें अपराध हुआ था. मीडिया लीक से पुलिस की थू-थू होती है.
- 53 मिनट
3. एपिसोड 3
अपराध की रात के बारे में दिल दहला देने वाला विवरण तब सामने आता है जब बस ड्राइवर जय सिंह से और पूछताछ की जाती है. उसके पांचों साथियों की खोज शुरू होती है.
- 50 मिनट
4. एपिसोड 4
चौथा संदिग्ध पकड़ा जाता है. लोगों के बढ़ते आक्रोश से वर्तिका और कमिश्नर कुमार विजय को दुर्व्यवहार की अफ़वाहों से पुलिस का बचाव करना होगा.
- 50 मिनट
5. एपिसोड 5
अंतिम दो संदिग्धों की खोज ज़ोर पकड़ती है. वर्तिका को सब कुछ संभालना है - टीम का गुस्सा, अपनी बेटी का डर और खुद का अपराध-बोध. कुमार भड़के हुए कार्यकर्ताओं का सामना करता है.
- 44 मिनट
6. एपिसोड 6
हादसे के शिकार, आकाश को मीडिया से बात करने के लिए उकसाया जाता है तो वर्तिका बेचैन हो जाती है. वर्तिका और कुमार को हटाने के लिए मुख्यमंत्री अपनी कोशिशें ज़ारी रखता है.
- 49 मिनट
7. एपिसोड 7
पांचवा संदिग्ध पुलिस को चौंका देता है. संसद के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन दंगे का रूप ले लेते हैं। अंतिम संदिग्ध की खोज में पुलिस एक नक्सली क्षेत्र में जा पहुंचती है.







