साइन इन करें

कल

कल

कल

  • 2022
  • 16 एपिसोड
  • ⁨A⁩
  • ड्रामा
मौत के दूतों की एक कंपनी, एक हादसे में आधा-मानव और आधी-आत्मा बन चुके एक नौजवान को खास मिशन पूरे करने के लिए नौकरी पर रखती है.
कलाकार: कम ही-सियोन, रोवून और ली सू-ह्यूक
क्रिएटर: किम ते-युन, संग ची-वुक और पार्क रान

ट्रेलर

एपिसोड

  • 59 मिनट

    1. Fallen Flower 1

    एक दुर्घटना के दौरान चोई जुन-वूंग का शरीर कोमा में चला जाता है. इस बीच, उसके सामने आती है मेहनतकश यमदूतों से भरी एक अजब दुनिया और एक बड़ा ही असाधारण प्रस्ताव.

  • 59 मिनट

    2. Fallen Flower 2

    एक टीवी राइटर परेशान है कि हाई स्कूल में उस पर धौंस जमाने वाली लौट आई है. उसकी मदद करते हुए, जुन-वूंग भूल जाता है कि कू रेयोन ने उसे जज़्बात काबू में रखने का आदेश दिया है.

  • 58 मिनट

    3. Forest of Time 1

    जुन-वूंग, रेयोन की टीम का हिस्सा बन जाता है. अपने सबसे अच्छे दोस्त को बचाने के लिए, वह समय में पीछे जाता है और उसे मुश्किलों से भरे एक बचपन की झलक देखने को मिलती है.

  • 59 मिनट

    4. Forest of Time 2 & Tree 1

    टीम कोशिश करती है कि पिता और पुत्र दोनों को, अतीत और वर्तमान में, अपने फ़ैसलों पर एक बार फिर सोचने के लिए मना सके. भागकर आई हुई एक आत्मा, जुन-वूंग को अपनी कहानी सुनाती है.

  • 1 घंटा

    5. Tree 2

    एक आत्मा को तब तक मुक्ति नहीं चाहिए जब तक उसका पति खुद को उसकी मौत का ज़िम्मेदार मानना बंद नहीं करता. मौत के दूत उसे ले जाना चाहते हैं, पर रेयोन की टीम उन्हें रोकती है.

  • 1 घंटा 4 मिनट

    6. A Soul Becomes a Star

    अपनी मौत से एक दिन पहले, रेयोन, जुन-वूंग और लिम रेयुंग-गु को अपनी जीवन-यात्रा सुना रहे एक भूतपूर्व सैनिक को अपनी ज़िंदगी का अर्थ नए सिरे से समझ में आता है.

  • 1 घंटा 4 मिनट

    7. A Prison Without Bars

    अगला केस एक कॉस्मेटिक्स बनाने वाली कंपनी में सामने आता है. जब उनकी तकनीक में खराबी आ जाती है, तो टीम अपनी सूझबूझ से उन लोगों का पता लगाती है जिनकी ज़िंदगी दांव पर लगी है.

  • 58 मिनट

    8. Broker

    जुन-वूंग को एक ऑनलाइन धोखेबाज़ का पता चलता है जो जान देने पर उतारू लोगों की इस काम में मदद करता है. वह इसे अनदेखा नहीं कर पाता और इस मामले से खुद ही निपटने की ठान लेता है.

  • 1 घंटा

    9. Someday, Because of You

    एक चेतावनी मिलने पर यमदूतों को फ़ौरन एक असामान्य मामले की ओर ध्यान देना पड़ता है, जहां एक कुत्ते को उसके सालों पुराने मालिक से अलग कर दिया गया है.

  • 59 मिनट

    10. Breath

    यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकी एक महिला उस सदमे से जूझ रही है, जबकि उसका जुड़वां भाई इंसाफ़ चाहता है. रेयुंग-गु इस केस से व्यक्तिगत तौर पर जुड़ जाता है.

और जानकारी

ऑफ़लाइन देखें

डाउनलोड के लिए उपलब्ध

शैलियां

टीवी ड्रामा, कोरियन, वेबटून पर आधारित कोरियन ड्रामा और फ़ैंटसी टीवी शो

यह शो है ...

अनोखा, इमोशनल, फै़ंटसी, संगीत कलाकार, कोरियन, वेबटून, ड्रामा और टीवी

ऑडियो

कोरियाई - ऑडियो जानकारी और कोरियाई [ओरिजिनल]

सबटाइटल

अंग्रेज़ी और कोरियाई

कलाकार

कम ही-सियोन, रोवून, ली सू-ह्यूक, किम हाए-सुक और यूं जी-ऑन

आपको यह भी पसंद आएंगे

आपकी ज़रूरतों के मुताबिक प्लान

अपने अगले पसंदीदा शो और फ़िल्मों के साथ ही हर हफ़्ते के नए रिलीज़ खोजें

Netflix के बारे में ज़्यादा जानकारी