

फ़िज़िकल: एशियाफ़िज़िकल: एशिया
- 2025
- 12 एपिसोड
- U/A 13+
- रियालिटी टीवी
ट्रेलर
एपिसोड
- 1 घंटा 6 मिनट
1. जहां उगता है सूरज
आठ देशों से अड़तालीस प्रतिभागी आ चुके हैं और टीमें एक-दूसरे की ताकत का अंदाज़ा लगा रही हैं. आखिरकार, पहले मुकाबले से परदा उठता है.
- 57 मिनट
2. नाज़ुक मोड़ पर
एथलीट एक ढलान के ऊपर दौड़ते, धक्का-मुक्की करते और जूझते हैं. थका देने वाले लंबे संघर्ष के बाद, दो देश बिना किसी रियायत के एक-दूसरे के साथ मुकाबला करते हैं.
- 58 मिनट
3. बड़ी बाधा
एक देश के पास विशेष अधिकार आ गया है. रफ़्तार व टीमवर्क की क्षमता परखने की चुनौती में, खिलाड़ियों को एक बड़े जहाज़ के मलबे से होते हुए मुश्किल बाधाओं को पार करना है.
- 1 घंटा 23 मिनट
4. हताश प्रार्थना
जहाज़ के मलबे से होकर एक मुश्किल रेस के बाद, नई चुनौती ए क नए अरीना में शुरू होती है – जहां पिछले मैच के नतीजे बहुत मायने रखते हैं.
- 1 घंटा 14 मिनट
5. रहस्यमयी बस्ती
टक्कर के लिए खिलाड़ी अपने खेल के कौशलों का सहारा लेते हैं. तीसरी चुनौती के लिए टीमों को मज़बूत प्रतिनिधि चुनने होंगे, क्योंकि हर जीत चतुराई से किए गए इसी चुनाव पर टिकी है.
- 1 घंटा 23 मिनट
6. अभेद्य दीवार
कम समय में भारी बोझ के साथ टीमें मुकाबले के अलावा भी कई चुनौतियों का सामना करती हैं. यह उनकी काबिलियत का असली इम्तिहान है. हारने वाली टीमों को अपने धड़ के बुत तोड़ने होंगे.
- 1 घंटा 16 मिनट
7. अपने देश के लिए
एक खिलाड़ी लटकने के एक अंतहीन लगने वाले खेल में अद्भुत क्षमता दिखाता है. क्या दूसरी खिलाड़ी उ सकी नकल करके जीत पाएगी?
- 1 घंटा 6 मिनट
8. दुष्ट शत्रु
समय बेहद कम है, ऐसे में भूल की कोई गुंजाइश नहीं है. अब केवल आधी टीमें ही बची हैं, इसलिए शुरुआत में हुई एक वोटिंग के नतीजे फिर सामने आकर प्रतियोगियों को सता रहे हैं.
- 56 मिनट
9. दर्द भरा नर्क
इस कठोर चुनौती में बांहों की ताकत, हौसला, फुर्ती और सही अनुमान लगाने की क्षमता बेहद ज़रूरी है. एक टीम के अचानक चले दांव से विरोधी टीम चौंक जाती है.
- 1 घंटा 5 मिनट
10. चार्ज
ज़ंजीरें. विशाल खंबे. लोहे की गेंदें. टीमों को एक ऐसे कठिन खेल के लिए बुलाया गया है, जहां दिमाग की ताकत की ज़रूरत पहले से कहीं ज़्यादा है.










