साइन इन करें

Spooky in Love: प्यार का भूत

Spooky in Love: प्यार का भूत

Spooky in Love: प्यार का भूत

  • 2026
  • लिमिटेड सीरीज़
  • ⁨U/A 13+⁩
  • रोमांस
आत्माओं को देखने वाली एक वारिस और एक माहिर वकील को पता चलता है कि एक-दूसरे को छूते ही वे एक बेमिसाल जोड़ी बन जाते हैं, तो वे साथ मिलकर, कत्ल के अनसुलझे मामलों को सुलझाते हैं.
कलाकार: बॅाक ऐन-बिन, यांग से-जॉन्ग और ऑन्ग सेयोंग-वू
क्रिएटर: ली मिन-सू और चोई चंग-मी

ट्रेलर

एपिसोड

  • 1 घंटा 2 मिनट

    1. एपिसोड 1

    भूत-प्रेत देखने की शक्ति से परेशान चेओन येओ-री सबसे दूरी बनाकर रखती है — सिवाय प्रॉज़ेक्यूटर मा गांग-उक के, जिससे वह बार-बार टकरा ही जाती है.

  • 1 घंटा 3 मिनट

    2. एपिसोड 2

    गांग-उक को एक और क्राइम सीन पर येओ-री मिलती है, जिससे उसका शक और बढ़ जाता है. कांग मिन-ह्वान, येओ-री को अपने होटल बुलाता है, लेकिन रात में अजीबोगरीब चीज़ें होती हैं.

  • 1 घंटा

    3. एपिसोड 3

    परेशान और नशे में धुत्त येओ-री को गांग-उक और उसे सहकर्मियों का साथ मिलता है. लेकिन नशे के कारण आई हिम्मत की वजह से वह कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ जाती है — और अपने ग्लव्स उतार देती है.

  • 1 घंटा 2 मिनट

    4. एपिसोड 4

    जब गांग-उक खुद इस बात का अनुभव करता है कि येओ-री को आत्माएं दिखाई देती हैं, तो वह उसकी परेशानी को समझने लगता है. यो-री उसे सिखाती है कि आत्माओं को कैसे संभाला जाता है.

  • 1 घंटा 5 मिनट

    5. एपिसोड 5

    गांग-उक को और जानलेवा मुसीबतों से बचाने के लिए, येओ-री उससे कहती है कि वह संपर्क न रखे — लेकिन एक नया केस उन्हें फिर से साथ ले आता है.

  • 1 घंटा 2 मिनट

    6. एपिसोड 6

    गांग-उक और येओ-री करीब आने लगते हैं. लेकिन चेओन हा-री की साज़िशों और सेहत से जुड़ी एक चिंता से येओ-री की स्थिति खतरे में पड़ जाती है और वह एक अजीब योजना बनाने पर मजबूर हो जाती है.

  • 1 घंटा 5 मिनट

    7. एपिसोड 7

    येओ-री और गांग-उक की अचानक हुई सगाई से सब हैरान रह जाते हैं. शक दूर करने के लिए, वे लगातार डेट्स पर जाते हैं — जिससे मिन-ह्वान के मन में मिले-जुले अहसास जाग उठते हैं.

  • 1 घंटा 5 मिनट

    8. एपिसोड 8

    येओ-री की दादी कहती हैं कि शादी और जल्दी कर लेनी चाहिए, जिससे गांग-उक को अपने दिल की बात कहने का सही मौका मिल जाता है. मिन-ह्वान, येओ-री का दिल जीतने की एक आखिरी कोशिश करता है.

  • 1 घंटा 1 मिनट

    9. एपिसोड 9

    गांग-उक और येओ-री सगाई की शानदार पार्टी रखते हैं — लेकिन येओ-री की नौकरी पर अचानक खतरा आ जाने से इस खुशहाल जोड़े को एक-दूसरे से दूर होना पड़ता है.

  • 1 घंटा 8 मिनट

    10. एपिसोड 10

    येओ-री ट्रिप पर जाती है, तो गांग-उक अचानक वहां पहुंच कर उसे खुश कर देता है. उनकी शादी को लेकर, गांग-उक की दादी का मन बदल जाता है. मिन-ह्वान साज़िश रचने लगता है.

और जानकारी

ऑफ़लाइन देखें

डाउनलोड के लिए उपलब्ध

शैलियां

कोरियन, टीवी कॉमेडी और रोमांटिक टीवी कॉमेडी

यह शो है ...

विचित्र, सस्पेंस से भरा, कॉमेडी, भूत, कोरियन, रोमांटिक, अपोज़िट्स अट्रैक्ट और टीवी

ऑडियो

अंग्रेज़ी, हिंदी, कोरियाई - ऑडियो जानकारी और कोरियाई [ओरिजिनल]

सबटाइटल

अंग्रेज़ी और कोरियाई

कलाकार

बॅाक ऐन-बिन, यांग से-जॉन्ग, ऑन्ग सेयोंग-वू, जो हे-जू, किम डू-वान, ये सू-जंग, चा मी-क्योंग, ली जुन-हायोक, बेक जी-वॉन और ली चैंग-हून

आपको यह भी पसंद आएंगे

आपकी ज़रूरतों के मुताबिक प्लान

अपने अगले पसंदीदा शो और फ़िल्मों के साथ ही हर हफ़्ते के नए रिलीज़ खोजें

Netflix के बारे में ज़्यादा जानकारी